{"_id":"67ab284d263af5cc9b0b565f","slug":"silver-in-100-meter-race-anita-was-the-winner-mandi-news-c-90-1-ssml1025-147602-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सौ मीटर दौड़ में रजत, अनीता रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सौ मीटर दौड़ में रजत, अनीता रहे विजेता
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में मंगलवार को छठी एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि के सम्मान में सलामी दी। मुख्यातिथि ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
खेल प्रभारी प्रो. अश्वनी मंढोत्रा ने मुख्यातिथि के समक्ष खेल प्रतियोगिता की जानकारी प्रस्तुत की। एथलेटिक्स मीट में पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत प्रथम, अंकित दूसरे और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ अनीता ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग में शॉटपुट में रुशाल धीमान ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और अक्षय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के शॉटपुट में पायल प्रथम, तमन्ना द्वितीय और बनिता तृतीय रहीं। तीरंदाजी में रुशाल धीमान प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय और अक्षय कुमार तृतीय रहे। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।