{"_id":"65e08bed40a745f333041baf","slug":"sikkim-all-india-inter-university-khelo-india-competition-mandi-news-c-19-sml1007-313560-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में आशीष ने स्वर्ण, श्रीतिमा ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में आशीष ने स्वर्ण, श्रीतिमा ने जीता रजत
Thu, 29 Feb 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एचपीयू के बॉक्सरों ने जीता एक स्वर्ण और तीन रजत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सिक्किम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बिलासपुर के छात्र आशीष ने बाॅक्सिंग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं असम में आयोजित महिला वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा में 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज की छात्रा श्रीतिमा ठाकुर ने रजत पदक जीता। ब्वॉयज टीम के कोच नवीन चौहान ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया की बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का मेडल टेली के आधार पर तीसरा स्थान रहा है। महिला टीम की कोच कमलेश ने बताया कि संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में श्रीतिमा ने रजत पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डाॅ. हरि सिंह और विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के बॉक्सिंग के हुए मुकाबलों में एचपीयू ने एक गोल्ड और तीन रजत पदक जीते हैं। यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है।