{"_id":"66d44f79d6f3b843aa05ffd9","slug":"shortage-of-staff-in-bdo-office-balichowki-development-work-is-getting-affected-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134696-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीडीओ कार्यालय बालीचौकी में स्टॉफ की कमी, विकास कार्य हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीडीओ कार्यालय बालीचौकी में स्टॉफ की कमी, विकास कार्य हो रहे प्रभावित
Mon, 02 Sep 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय बालीचौकी में स्टाफ की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, लिपिक, कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिवों के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे विकास कार्यों और अन्य नियमित कार्यों को पूरा करने में देरी हो रही है।
50 पंचायतों के इस केंद्र में ग्रामीणों को अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र, रास्तों और जमीनों के कागजी औपचारिकताओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में बीडीओ कार्यालय में अधीक्षक ग्रेड, वरिष्ठ सहायक प्रगति, दो लिपिक, और एक कनिष्ठ अभियंता के पद खाली हैं। इसके अतिरिक्त, विकास खंड में पंचायत सचिवों के 13, तकनीकी सहायक के पांच और रोजगार सेवक के सात पद खाली चल रहे हैं।
बीडीओ कार्यालय का पंचायतों के विकास कार्यों में सीधा संपर्क रहता है और सभी विकास कार्यों की स्वीकृति और कागजी औपचारिकताएं इसी कार्यालय से पूरी की जाती हैं। लेकिन कर्मचारियों की भारी कमी के कारण विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। 13 पंचायतों में पंचायत सचिव नहीं हैं, जिसके चलते अन्य सचिवों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संत राम ने कहा है कि बीडीओ कार्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द मांग की जाएगी। वहीं, खंड विकास अधिकारी बालीचौकी भवनेश चड्ढा ने बताया कि विभागीय उच्च अधिकारियों को इस समस्या के बारे में सूचित कर दिया गया है, और सरकार की स्वीकृति मिलते ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।