{"_id":"6a4e5686d7dff1fca30f01c6","slug":"sho-sundarnagar-to-investigate-illegal-sale-of-liquor-in-bhaur-mandi-news-c-90-1-mnd1021-204138-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भौर में शराब की अवैध बिक्री मामले की जांच करेंगे एसएचओ सुंदरनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भौर में शराब की अवैध बिक्री मामले की जांच करेंगे एसएचओ सुंदरनगर
विज्ञापन
चिकन कॉर्नर में छापे के बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू क्षेत्र के भौर में शराब बरामदगी के बाद हुए घटनाक्रम की जांच अब थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत करेंगे। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में पंचायत प्रधान समेत अन्य के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने और दबाव बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भौर स्थित एक चिकन कॉर्नर में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार छापे के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्रमणि, नागेंद्र पाल और चार-पांच अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने के लिए अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ पुलिस कर्मियों को धमकाया।
उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।