फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivika wins the Indian Talent Drawing Olympiad

Mandi News: इंडियन टैलेंट ड्राइंग ओलंपियाड में शिविका ने मारी बाजी

Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shivika wins the Indian Talent Drawing Olympiad
सरकाघाट (मंडी)। हिमालयन स्कूल सरकाघाट के मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान और ड्राइंग विषयों में इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में शीर्ष स्थान हासिल किए। ड्राइंग ओलंपियाड में शिविका, नंदिनी, दक्षित राणा, सूर्य कश्यप और दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नव्या और अरमान मैथ्स ओलंपियाड में अपनी-अपनी कक्षाओं के टॉपर रहे। साइंस ओलंपियाड में अरमान ने प्रथम, रिया कुमारी ने द्वितीय तथा अभिनव उपाध्याय और वैशवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर ओलंपियाड में आरव और सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में अंशिका ठाकुर टॉपर रहीं। इसके अतिरिक्त रिया कुमारी ने हिंदी तथा अवनी पालसरा ने ड्राइंग ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। अवनी पालसरा को पुरस्कार के साथ 1000 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई। छात्रों की प्रतिभा को निखारने और प्रोत्साहित करने के लिए रिचा ठाकुर और लता शर्मा को ‘बेस्ट कोऑर्डिनेटर’ के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय स्तर पर इंडियन टैलेंट ओलंपियाड का सफल संचालन कराने के लिए प्रधानाचार्य प्रेमलता डोगरा को ‘बेस्ट प्रिंसिपल’ पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed