फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivalaya echoed with the cheers of Bhole

Mandi News: भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतारें

Fri, 08 Mar 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 08 Mar 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the cheers of Bhole
मंडी/लडभड़ोल। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के चलते छोटी काशी जहां वाद्ययंत्रों से तो शिवालय भोले के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के बाबा भूतनाथ और महामृत्यजंय, त्रिलोकीनाथ मंदिर, टारना श्यामकाली मंदिर, पंचवक्त्र महादेव मंदिर, भीमाकाली मंदिर समेत सभी मंदिरों में दर्शन के लिए शिवभक्तों की कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थीं। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ भूतनाथ मंदिर में रही। यहां शाम तक दर्शन के लिए भक्त कतारों में खड़े रहे। सुबह शिवभक्तों की कतार चौहाटा बाजार तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन




शिवरात्रि के दिन चौहाटा बाजार में बिलपत्री और फूल भी 20 रुपये के हिसाब से मिले। दोपहर तक छोटी काशी पूरी तरह भक्तिमय दिखी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में शिवरात्रि को लेकर उल्लास देखा गया। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में महाजन सभा मंडी के महासचिव डीके गुप्ता, कर्ण गुप्ता और प्रेस सचिव सतीष की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन




उधर, महाशिवरात्रि पर लडभड़ोल क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर दलेड़, त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़, नागेश्वर महादेव मंदिर कुड, महामाया मंदिर लडभड़ोल में भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उधर, नेरचौक के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




बम बम भोले के जयघोष से गूंजे जोगिंद्रनगर में शिवालय



जोगिंद्रनगर (मंडी)। महाशिवरात्रि पर्व पर जोगिंद्रनगर में शिव और पार्वती की झांकियां निकाली गईं। इससे पहले उपमंडल के सुप्रसिद्ध शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाज कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवरात्रि पर्व पर प्राचीन मंदिर लक्ष्मी नारायण की विशेष सजावट की गई थी। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा फल का आहार भी बांटा। बाबा बालकरूपी मंदिर में चल रहे महा शिवपुराण की कथा में आकर्षिक झांकियां ने उपस्थित श्रद्धालुओं का भरपूर मंनोरंजन किया। शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर और लक्ष्मी बाजार में स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed