{"_id":"689793391243e45234051076","slug":"shivabdar-road-restored-after-nine-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-165448-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नौ दिन बाद बहाल हुआ शिवाबदार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नौ दिन बाद बहाल हुआ शिवाबदार मार्ग
विज्ञापन
शिवाबदार सड़क पर गिरा मलबा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। पंडोह के कैंची मोड़ के समीप भूस्खलन से बंद पड़ा शिवाबदार मार्ग शनिवार शाम करीब 5 बजे बहाल कर दिया गया। यह मार्ग पहली अगस्त को भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। शिवाबदार मार्ग पर गिरी चट्टानों के कारण नौ दिनों से यातायात पूरी तरह ठप था। मार्ग के बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार लगातार मार्ग खोलने के प्रयास में जुटे थे, मगर शिवाबदार मार्ग के ठीक नीचे नेशनल हाईवे होने के कारण कार्य में दिक्कत आ रही थी। हाईवे को लंबे समय तक बंद रखना संभव नहीं था, जिससे बड़े-बड़े पत्थर हटाने का कार्य बार-बार बाधित हुआ।
ग्रामीण पवन कुमार और राम चंद्र ने कहा कि पंडोह का लाल पुल टूटने के बाद पहले से ही लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अब शिवाबदार पहुंचने का यह एकमात्र मार्ग भी नौ दिन से बंद पड़ा था। इस कारण बुजुर्ग, मरीज और राशन सामग्री ले जाने में ग्रामीणों को बेहद परेशानी हुई। पवन कुमार ने कहा कि हालात ऐसे थे जैसे पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा हो। कार्य में लगी कंपनी के मैनेजर महेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ से लगातार चट्टानें खिसक रही थीं और मौसम भी अनुकूल नहीं था, जिसकी वजह से कार्य में देरी हुई। संवाद