{"_id":"6a4e4bd271db947fb90b79ae","slug":"shikanja-of-municipal-corporation-on-encroachment-in-chauhata-bazaar-mandi-news-c-90-1-mnd1001-204082-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौहाटा बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौहाटा बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा
विज्ञापन
16 टोकरियां फल, दो छाते और एक तराजू जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को चौहाटा बाजार में सार्वजनिक मार्गों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से फल बेच रहे विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया। नगर निगम ने अभियान में 16 टोकरियां फल, दो छाते और एक तराजू जब्त कर निगम कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया है। संबंधित विक्रेताओं को वीरवार दोपहर 12 बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक कोई विक्रेता उपस्थित नहीं हुआ तो जब्त सामान की दोपहर बाद नगर निगम अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत नीलामी अथवा निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने व्यापारियों और फेरी विक्रेताओं से सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और नालियों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा नगर निगम के नियमों का पालन करने की अपील की है।