फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shastri's 59 posts will be filled on batchwise contract basis

Mandi News: बैचवाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे शास्त्री के 59 पद

Sat, 30 Dec 2023 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Dec 2023 05:50 AM IST
विज्ञापन
Shastri's 59 posts will be filled on batchwise contract basis
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में अनुबंध के आधार पर शास्त्री के 59 पदों को भरने के लिए बैच आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। पूर्व में यह काउंसलिंग 18 नवंबर को निर्धारित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब पुनः बैच आधार पर स्थगित काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन




जिला मंडी में बैच आधार पर पुनः काउंसलिंग प्रक्रिया उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी के कार्यालय में पांच जनवरी 2024 को निर्धारित की गई है। मंडी के सभी श्रेणियों के पात्र 31 दिसंबर 2022 बैच के अभ्यर्थियों के नाम संबंधित रोजगार कार्यालय से नाम प्राप्त हुए हैं। विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त 686 अभ्यर्थियों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन








उपनिदेशक अमरनाथ राणा ने कहा यदि किसी अभ्यर्थी को निमंत्रम पत्र नहीं मिला हो तो वे निर्धारित तिथि को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी के कार्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिनको पत्र भेजे जा चुके हैं, उन्हें पुनः पत्र जारी नहीं होंगे। पत्र के आधार पर ही काउंसलिंग के उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर जिलों की प्राथमिकताओं का क्रम, काउंसलिंग के दिन भरकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की मेरिट सूची 12 जिलों से प्राप्त संक्षिप्त सूचियों के आधार पर तैयार की जाएगी। उन्होंने साफ किया है कि उम्मीदवारों को अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है और अपने गृह जिला में ही सभी जिलों की प्राथमिकताएं देनी हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष 01905-223454 पर अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
















मंडी के कुल 59 पदों का ब्योरा







मंडी जिले में कुल 59 पदों का ब्रेकअप में सामान्य 22, ईडब्ल्यूएस सात, ओबीसी नौ, ओबीसी बीपीएल दो, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित एक, अनुसूचित जाति 11, अनुसूचित जाति बीपीएल तीन, अनुसूचित जनजाति तीन, अनुसूचित जनजाति बीपीएल एक है। अन्य जिलों में जिला बिलासपुर में शून्य, चंबा में शून्य, हमीरपुर में 11, कांगड़ा में 52, किन्नौर में एक, कुल्लू में 9, लाहौल-स्पीति में शून्य, जिला शिमला में चार, सिरमौर में चार, सोलन में 31, ऊना में 22 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed