फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sharyaal and Divyansh top in traditional yoga asanas

Mandi News: ट्रेडिशनल योगासन में शार्यल और दिव्यांश अव्वल

Wed, 02 Oct 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Sharyaal and Divyansh top in traditional yoga asanas
जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

तक्षशिला स्कूल में संपन्न हुई जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/पंडोह। तक्षशिला स्कूल मंडी में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा और महासचिव डॉ. विवेक सूद ने किया।
10 से 14 आयु वर्ग कन्या ट्रेडिशनल योगासन में शार्यल ने पहला, जीविका शर्मा ने दूसरा, मनन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी के तहत बाल वर्ग में दिव्यांश पहले, अतुल दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। 14 से 18 कन्या वर्ग में अनुपमा पहले, दक्षयाणी दूसरे, गायत्री तीसरे, बाल वर्ग में आदित्य पहले, अर्जुन दूसरे, राघव सिंह चंदेल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

18 से 28 महिला वर्ग में प्रतिक्षा चौहान पहले स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में वासुदेव महतो पहले स्थान पर रहे। 35 से 45 पुरुष वर्ग में निशांत शर्मा अव्वल रहे। आर्टिस्टिक योगासन 10 से 14 आयु वर्ग में जीविका शर्मा पहले, मनन शर्मा दूसरे, प्रीणीता सिंह तीसरे स्थान पर रही। इसी श्रेणी के बाल वर्ग में दिव्यांश पहले स्थान पर रहा। 18 से 28 महिला वर्ग में भारग्वी खडप पहले, शेरथानिया दूसरे, प्रिया रानी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजा सिंह मल्होत्रा ने कहा कि आज केंद्र सरकार के प्रयासों से योगासन को खेलों में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके आयोजन हो रहे हैं। योग भारत की प्राचीन कला है जिसके माध्यम से इंसान स्वस्थ और निरोग रहता है। इस योगकला को खेलों का नया स्वरूप दिया गया है। इससे अब इसे एक अलग पहचान मिली है। प्रतियोगिता का समापन पीर सहाय ठाकुर की ओर से किया गया। उन्होंने अपनी तरफ से खिलाड़ियों को 11 हजार की राशि भी प्रदान की।

इस मौके पर जिला योगासन संघ के उपाध्यक्ष अमित भाटिया, कोषाध्यक्ष नेक राम वालिया, सचिव विनोद कमार, स्कूल निदेशक शैलजा कश्यप, संयोजक आरती व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed