{"_id":"6ac64ae908eac262030b6fbe","slug":"shared-views-on-ai-and-new-teaching-methods-mandi-news-c-90-1-mnd1023-216691-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एआई और नई शिक्षण विधियों पर साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एआई और नई शिक्षण विधियों पर साझा किए विचार
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के दूसरे सत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), यूट्यूब और चैटजीपीटी से उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री पर चर्चा हुई।
सरस्वती विद्या मंदिर जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, प्रभावी कक्षा प्रबंधन और नई सीखने की विधियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए विषयों को प्रायोगिक रूप से समझाना जरूरी है। एआई, यूट्यूब और चैट जीपीटी सामग्री उपलब्ध करा सकते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन शिक्षक और अभिभावक ही दे सकते हैं।
सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने छात्रों में प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने को प्रभावी कक्षा प्रबंधन के लिए जरूरी बताया। ऑनलाइन सत्र में 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संचालन गुरुदेव सिंह राणा ने किया, जबकि डॉ. मनुविनीत ने प्रस्ताव रखा। संयोजक नागेश्वर पॉल ने बताया कि आगामी तीन सत्र शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।