{"_id":"58bee6a64f1c1bec43dc412e","slug":"sham-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवालसर छेश्चू मेले के दूसरे दिन छम नृत्य की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवालसर छेश्चू मेले के दूसरे दिन छम नृत्य की धूम
मंडी
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर में छेश्चू मेले के दौरान छम नृत्य प्रस्तुत करते बौद्व अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। धर्मनगरी त्रिवेणी रिवालसर में छेश्चू मेले के दूसरे दिन छम नृत्य की धूम रही। मंगलवार सुबह ही गुरु पदमसंभव निड:मापा मठ के प्रांगण में बौद्ध श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। छेश्चू मेले के लिए विशेष तौर पर आए भूटान के धर्मगुरु तेंजिन हिशे दोरजे ने अपने परिजनों संग सुप्रसिद्ध गुरु पदमसंभव बौद्ध मठ निड:मापा के प्रांगण में छम नृत्य का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
उधर, डिग्गूंग बौद्ध मठ रिवालसर में देहरादून से आए डिग्गूंग रिंपोछे ने बौद्ध श्रद्धालुओं को लोक कल्याण के लिए अभिषेक किया। इसके बाद कई बौद्ध श्रद्धालुओं ने रिवालसर झील की परिक्रमा की। इसके अलावा कई बौद्ध श्रद्धालु रिवालसर से आठ किलोमीटर दूर सरकीधार में गुरु पदमसंभव गोंपा की पूजा-अर्चना कर झील की परिक्रमा में जुटे रहे। वहीं, गुरु पदमसंभव बौद्ध मठ के प्रांगण में पुराने झंडों को उतारकर नए झंडे (दारचो) चढ़ाकर बौद्ध श्रद्धालु पुण्य कमाते हैं।
विज्ञापन