फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shalu, a student of ITI Paplog, topped in dress making.

Mandi News: ड्रेस मेकिंग में आईटीआई पपलोग की छात्रा शालू ने अव्वल

Sun, 07 Jun 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shalu, a student of ITI Paplog, topped in dress making.
7 आईटीआई के 12 प्रशिक्षुओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईटीआई पपलोग में आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में सात आईटीआई के 12 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता प्रशिक्षुओं के कौशल स्तर को बढ़ाने और उनके अर्जित ज्ञान को नई दिशा देने के उद्देश्य से तकनीकी निदेशालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। कौशल प्रतियोगिता तीन चरणों संस्थान, जिला और राज्य स्तर पर करवाई जाती है। इस वर्ष जिला मंडी के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के लिए ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी और प्लंबर व्यवसायों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आईटीआई पपलोग में किया गया।

संस्थान की प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि तीनों व्यवसायों में आयोजित प्रतियोगिता में ड्रेस मेकिंग में आईटीआई पपलोग, आईटीआई जोगिंद्रनगर और आईटीआई करसोग की प्रशिक्षु छात्राओं ने भाग लिया। कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय में आईटीआई मंडी, आईटीआई पपलोग एवं आईटीआई जोगिंद्रनगर की छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं प्लंबर व्यवसाय में जिला मंडी के छह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों कोटली, मंडी, पपलोग, निहरी, शिबाबदार और जोगिंद्रनगर के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

ड्रेस मेकिंग प्रतियोगिता में आईटीआई पपलोग की प्रशिक्षु छात्रा शालू ने प्रथम, आईटीआई जोगिंद्रनगर की नेहा ठाकुर ने द्वितीय तथा आईटीआई करसोग की नीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में आईटीआई पपलोग की शगुन ने प्रथम, आईटीआई जोगिंद्रनगर की रीतिका ने द्वितीय और आईटीआई मंडी की नीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं प्लंबर व्यवसाय में आईटीआई जोगिंद्रनगर के विवेक कुमार ने प्रथम, आईटीआई पपलोग के प्रिंस ने द्वितीय और आईटीआई शिबाबदार के नरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed