{"_id":"667967cddee149cc03078510","slug":"sewerage-leakage-found-at-many-places-in-deputy-mayors-ward-mandi-news-c-90-1-mrt1064-129459-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डिप्टी मेयर के वार्ड में कई जगह मिली सीवरेज की लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डिप्टी मेयर के वार्ड में कई जगह मिली सीवरेज की लीकेज
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने जल शक्ति विभाग के साथ किया भगवाहन वार्ड का संयुक्त निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पानी और सीवरेज की समस्याओं को जाना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जल शक्ति विभाग की टीम के साथ भगवाहन वार्ड का संयुक्त निरीक्षण किया। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा की मौजूदगी में किए संयुक्त निरीक्षण के दौरान डिबा बावड़ी के पास और कई जगह सीवरेज लीकेज की शिकायतें लोगों ने रखीं।
वार्ड में 15 घरों में सीवरेज कनेक्शन न होने की सूचना भी विभाग के अधिकारियों को मौके पर दी गई। बताया गया कि वार्ड में सीवरेज के अधिकतर कनेक्शन आपसी विवाद के चलते नहीं लग पाए हैं। इसके बाद डिबा बावड़ी का भी जायजा लिया गया। पिछली बरसात के दौरान यहां सीवरेज की मेन लाइन को काफी नुकसान पहुंचा था। वार्डवासियों ने अधिकारियों के ध्यानार्थ सीवरेज के चेंबर आदि की शिकायतें भी रखीं। भगवाहन मोहल्ले की पार्षद और निगम की डिप्टी मेयर माधूरी कपूर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पानी और सीवरेज की समस्याओं को जाना गया। समस्याओं के हल के लिए मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि वार्ड में सीवरेज लीकेज संबंधित समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर जल शक्ति विभाग ने ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। डिबा बावड़ी के पास लीकेज को सही करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 2 महीने का समय मांगा है। सीवरेज के नए कनेक्शन भी लोगों को जल्द दिए जाएंगे।