फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sewerage facility will be available in rural areas of Municipal Corporation

नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी सीवरेज सुविधा

Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sewerage facility will be available in rural areas of Municipal Corporation
मंडी। नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने को लेकर तैयार शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग ने नगर निगम को बजट का प्रावधान करने के लिए करीब 50 लाख का प्रस्ताव तैयार कर सौंपा है। बजट का प्रावधान होते ही जलशक्ति विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्र दौहंदी, नेला, तल्याहड़, अपर खलियार और बिजनी में कहां-कहां सीवरेज सुविधा देनी है, इसका सर्वे कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दस से 12 हजार की आबादी को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में मंडी में नगर परिषद के हिसाब से 13 वार्डों में ही सीवरेज चार्ज वसूले जा रहे हैं। पानी की खपत के हिसाब से जारी बिल में तीस फीसदी सीवरेज चार्ज होता है। यदि एक हजार रुपये पानी की बिल आया है तो तीन सौ रुपये सीवरेज चार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही बजट की व्यवस्था की जाएगी ताकि सर्वे जल्द शुरू हो सके। नगर निगम के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नियमानुसार नए जुड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीवरेज शुल्क वसूला जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed