फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven thousand Japanese fruit plants will be planted in the Bandhi cluster.

Mandi News: बांधी क्लस्टर में रोपे जाएंगे जापानी फल के सात हजार पौधे

Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand Japanese fruit plants will be planted in the Bandhi cluster.
मंडी। एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत जिला मंडी के विकास खंड सदर के बांधी गांव में विकसित किए जा रहे क्लस्टर में विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सोम देव शर्मा तथा उप निदेशक उद्यान, जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. सोम देव शर्मा ने बागवानों को फलदार पौधों की वैज्ञानिक रोपण विधि, पौधों की देखरेख, खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीकों तथा अंतर फसली खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना बागवानों की आय में वृद्धि, वैज्ञानिक ढंग से बागवानी के विकास तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि बांधी क्लस्टर में इस वर्ष दिसंबर से जनवरी माह के मध्य लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 6000 से 7000 जापानी फल के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed