{"_id":"6ab575f51d3074e2c20a3f3a","slug":"sera-school-excels-in-mathematics-and-spelling-talent-mandi-news-c-94-1-hmp1029-209587-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गणित और वर्तनी प्रतिभा में सेरा स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गणित और वर्तनी प्रतिभा में सेरा स्कूल अव्वल
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में वीरवार को आयोजित खंड स्तरीय गणित प्रतिभा और वर्तनी प्रतिभा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरा ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड नादौन के 22 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गणित प्रतिभा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदारन द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय बूणी तृतीय स्थान पर रहा। वर्तनी प्रतिभा प्रतियोगिता में भी सेरा स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदारन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विषयगत दक्षता, त्वरित सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।