{"_id":"6a1037a544d749c2e20012b0","slug":"senior-officers-assigned-to-visit-24-red-zone-panchayats-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197658-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 24 रेड जोन पंचायतों के दौरे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 24 रेड जोन पंचायतों के दौरे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित
विज्ञापन
नशा विरोधी गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
जून में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पंचायत स्तर पर करेंगे निगरानी
बीते 4 मई की एनकॉर्ड बैठक के निर्णयों पर कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले की 24 रेड जोन पंचायतों में नशे की रोकथाम के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी तय की है। जून माह में अधिकारी पंचायत स्तर पर जाकर नशा विरोधी गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। यह कार्रवाई 4 मई को हुई जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक के निर्णयों के तहत शुरू की गई है।
आदेशों के अनुसार उपायुक्त मंडी 10 पंचायतों का दौरा करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक मंडी को 10 पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी अलग-अलग पंचायतों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पंचायतों, स्थानीय समुदायों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को लोगों और युवाओं से संवाद कर जागरूकता बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।