{"_id":"68b09d7709caa280850ee06a","slug":"senior-citizens-said-drinking-water-supply-should-be-restored-mandi-news-c-90-1-mnd1001-167435-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीनियर सिटीजन बोले, पेयजल आपूर्ति की जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीनियर सिटीजन बोले, पेयजल आपूर्ति की जाए बहाल
विज्ञापन
मंडी शहर में गहराए पेयजल संकट के समाधान को लेकर नगर निगम महापौर व उप पमाहपौर से चर्चा करते हुए
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन पेयजल की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। सीनियर सिटीजन ने महापौर को बताया कि मंडी शहर में कई ऐसे लोग हैं जो घरों में अकेले रहते हैं। उन्हें टैंकरों के माध्यम से पानी देना संभव नहीं है क्योंकि वे पानी उठाने में असमर्थ हैं। इसलिए जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति को बहाल किया जाए। चेताया कि अगर शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो जलशक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
महापौर वीरेंद्र भट्ट ने मोबाइल फोन निकाल कर तत्काल जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर शहरवासियों को जल्द समस्या के समाधान के बारे में आश्वस्त किया। शहरवासियों ने कहा कि पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है लेकिन शहर में जरा सी भी बारिश होने पर बड़ी पेयजल योजना हांफ जाती है।
दो माह से शहर में पेयजल की आपूर्ति नाममात्र हो रही है। आलम यह है कि पेयजल के अभाव में किरायेदार कमरे खाली कर अपने घर में जा कर दिन काटने को मजबूर हो गए हैं। शहर के अधिकतर सार्वजनिक शौचालयों में पानी के अभाव में ताले लग रहे हैं। कार्यालयों और लोगों के घरों में पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ढाबा संचालक समेत सभी कारोबारी पेयजल संकट से परेशान है। टैंकरों के माध्यम से बेशक पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन शहर के हर घर में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति करना संभव नहीं है। हर बार बरसात के सीजन में शहरवासियों को पेयजल संकट की इस विकराल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने जल्द ही शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।