फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Senior citizens, handycapped reached to give vote with the help of family in mandi

परिजनों के सहारे वोट डालने पहुंचे वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग

Thu, 21 Jan 2021 05:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens, handycapped reached to give vote with the help of family in mandi
सरकाघाट के भांबला की 101 साल की मनभरी देवी वोट डालने जाते हुए। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर विकास खंड में वीरवार को पंचायत चुनाव का तीसरा चरण हुआ। खंड की 16 पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्ण हुए। सुबह आठ बजे ही मतदान केंद्रों में लोगों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। शाम तक वोटिंग होती रही।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर पहले ही पूरी तैयारियां की गई थीं। लोगों ने नियमों का पालन किया। बुजुर्गों ने भी काफी उत्साह दिखाया। वरिष्ठ नागरिकों को परिजन पीठ, कुर्सी या पालकी में मतदान केंद्रों तक लाए। इनमें भांबला पंचायत की 101 साल की मनभरी देवी, धतोली की 85 साल की ब्यासा देवी, भांबला के 80 साल के हरि राम, 90 वर्षीय गैहरा पंचायत से श्रवण कुमार, बरच्छवाड़ पंचायत के 93 साल के इंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य ने वोट डाला।
विज्ञापन

वोट डालने के लिए दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। वे भी परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे। भांबला के दिव्यांग जसवंत सिंह रतोली, ज्ञान चंद भांबला, चंचल कुमार बरच्छवाड़ ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed