{"_id":"612fbede8ebc3e679c12b323","slug":"send-students-back-to-college-without-wearing-masks-mandi-news-sml382380339","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में बिना मास्क पहने आए विद्यार्थी वापस भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में बिना मास्क पहने आए विद्यार्थी वापस भेजे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज में माईक्रो प्लान के तहत शिक्षा ग्रहण करते विद्यार्थी।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में नये सत्र के विद्यार्थियों को माइक्रो प्लान के तहत शिक्षा दी गई। इसका शेड्यूल महाविद्यालय प्रबंधन ने जारी कर दिया है। प्रत्येक कक्षा में 50 से कम विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से आफलाइन शिक्षा का लाभ मिलेगा। पहले दिन बिना मास्क से घूम रहे लापरवाह छात्रों पर कालेज की अनुशासन कमेटी का चाबुक भी चला।
इस दौरान बिना मास्क से कॉलेज में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों लौटाया गया। केवल मास्क पहने विद्यार्थी ही आफलाइन शिक्षा ग्रहण कर पाए। इसके कालेज के मुख्य पर सुबह से व्यवस्था के पुख्ता प्रंबध कर रखे थे। कालेज में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज अनिवार्य कर रखा था। कक्षाओं को भी सैनिटाइज किया गया।
कालेज की अनुशासन कमेटी को इस व्यवस्था की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। जिन कक्षाओं में अधिक विद्यार्थी दाखिल हैं उन्हें सप्ताह में निर्धारित दिन में शिक्षा ग्रहण करवाई जाएगी। इसके अलावा आनलाइन शिक्षा का लाभ भी विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य अनीता सिंह ने बताया की कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में माइक्रो प्लान जारी कर दिया। बुधवार को पहले दिन करीब एक हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे। उन्हें माइक्रो प्लान के तहत आफलाइन शिक्षा ग्रहण करवाई गई। बताया की महाविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर विद्यार्थियों के दाखिले प्रवेश रद्द करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
प्राचार्य अनीता सिंह ने आफलाइन कक्षाओं की व्यवस्था जांची। प्राध्यापकों से बैठक कर महाविद्यालय में लागू माइक्रो प्लान को सफल बनाने का आह्वान किया।