फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Selling goods from inside by closing the shop

दुकान बंद कर अंदर से बेच रहे सामान, पुलिस ने खदेड़े

Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Selling goods from inside by closing the shop
सुंदरनगर (मंडी)। सरकार ने जरूरी सामान की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी एिक हैं लेकिन सुंदरनगर में आदेशों की अवहेलना हो रही है। शनिवार को कई बड़े कारोबारी अपने संस्थान खोल कर बैठ गए, वहीं कई शटर बंद कर ग्राहकों को अंदर से माल बेचते रहे।
विज्ञापन

सुंदरनगर थाना पुलिस का दल इंस्पेक्टर कमलकांत के नेतृत्व में भोजपुर बाजार में गश्त पर था तो कई दुकानों के बाहर दोपहिया वाहन दिखे तो शक हुआ। जांच की तो दुकानों के बाहर शटर को ताले नहीं लगे थे। शटर उठाने पर अंदर ग्राहकों को सामान बेचते पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी लोगों को वहां से खदेड़ा। थाना प्रभारी कमल कांत ने बताया कि जो दुकानदार कोरोना कर्फ्यू के नियमों की अवहेलना के दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित समय दोपहर के 2 बजे अपनी दुकानें बंद करने को कहा है। इधर, सुकेत व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कौशल ने नियमों की अवहेलना करने वाले कारोबारियों को चेताया कि वे ऐसा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed