फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Self employment opportunity through fishing

Mandi News: मत्स्य पालन से स्वरोजगार का मौका

Tue, 21 Jan 2025 03:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
Self employment opportunity through fishing
मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य तालाब निर्माण योजना में 80 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतरीन मौका है। मत्स्य पालन विभाग रोजगार की सौगात दे रहा है। मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य तालाब निर्माण योजना में लाभार्थियों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन करने वालों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
राज्य सरकार मत्स्य पालन के तहत विभिन्न योजनाएं आरंभ कर बेरोजगार युवाओं को घर द्वार पर स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध करवा रही है। इसमें मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य तालाब निर्माण योजना भी शामिल है। बेरोजगार युवा कार्प मछली पालन को अपनाकर अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन

योजना में न्यूनतम 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तथा अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में डेढ़ मीटर गहराई वाले कच्चे तालाब बनाए जाते हैं, जिसका प्रति हेक्टेयर लागत व्यय 8 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। पहले वर्ष मछली पालन के लिए मछली बीज, मत्स्य आहार इत्यादि पर भी अनुदान दिया जाएगा। इस पर 4 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के अनुमानित लागत व्यय पर 80 प्रतिशत की दर से अनुदान उपलब्ध है। निजी भूमि के साथ-साथ पट्टे पर ली गई भूमि पर तालाब बनाकर भी अनुदान प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
योजना का लाभ उठाने के लिए बेरोजगार भ्यूली स्थित विभाग के कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर अपना आवेदन कर सकता है। पहले आवेदन जमा करने वाले इच्छुक लाभार्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी।
-नीतू सिंह, सहायक निदेशक, मत्स्य पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed