फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seed sales begin in 60 sales centers in the district.

Mandi News: जिले के 60 विक्रय केंद्रों में बीज बिक्री शुरू

Thu, 16 Oct 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Oct 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
Seed sales begin in 60 sales centers in the district.
मंडी। कृषि विभाग ने जिलेभर में अपने सभी 60 विक्रय केंद्रों से बीज की बिक्री शुरू कर दी है। किसानों को मटर का बीज 74 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि गंदम का प्रमाणित बीज 30 रुपये किलो, गंदम आधारित बीज 32 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। किसानों को मटर व गंदम के बीज पर अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी जिले में रबी के सीजन की फसलों की बिजाई का कार्य शुरू हो गया है। जिले में करीब 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की जाती है। इसके अलावा मटर, बरसीम, मूली, लहसुन समेत अन्य फसलों का भी किसान उत्पादन करते हैं। 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जिलेभर में रबी के सीजन के दौरान खेती की जाती है। मटर बीज का दाम 114 रुपये है, लेकिन किसानों को इस पर 40 रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गंदम के प्रमाणित बीज का दाम 40 रुपये किलो है। इस पर 10 रुपये अनुदान किसानों को मिल रहा है। यानी 30 रुपये किलो गंदम का प्रमाणित बीज उपलब्ध रहेगा। गंदम का आधारित बीज 42 रुपये प्रति किलो की दर से विभाग ने खरीद की है 10 रुपये किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को बीज विक्रय केंद्रों में 32 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक राम चंद्र चौधरी ने बुधवार को भंगरोटू स्थित केंद्रीय बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को जिले के सभी ब्लॉक को उनकी मांग अनुसार बीज की आपूर्ति करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग ने सभी 60 बीज विक्रय केंद्रों में गंदम समेत अन्य फसलों के बीज की बिक्री शुरू कर दी है। किसानों को मटर व गंदम के बीज पर अनुदान दिया जा रहा है। विभाग के पास बीज का पर्याप्त स्टाक मौजूद है।
-राम चंद्र, कृषि उपनिदेशक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed