फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Secured the top spot in the inaugural 800-meter race.

Mandi News: प्रथम 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रहे अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Secured the top spot in the inaugural 800-meter race.
मंडी के पड्डल मैदान में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की एथलेटिक्स मीट में दौड़ लगाती युवतियां। संवा
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाते हुए विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के साहिल ने 57.62 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष के मनीष कुमार 59.84 सेकंड के साथ दूसरे और बीए तृतीय वर्ष के चेतन 59.95 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक मीट ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित हुई।
एथलेटिक मीट के उद्घाटन समारोह में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुख्य प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) गोपाल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। एथलेटिक मीट के मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि आयोजन के दौरान एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग इकाइयों की ओर से भव्य मार्च पास्ट किया गया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की अक्षिता ने 1:21.28 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। रेखा दूसरे और समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में एनसीसी एयर विंग कैडेट एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की तान्या ने 3:02.19 मिनट में पहला स्थान पाया। सिमरन दूसरे और पल्लवी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के प्रथम ने 2:00.72 मिनट के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अयान ठाकुर दूसरे और विपिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed