फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Second accused arrested from Delhi in case of fraud worth lakhs

Mandi News: लाखों की ठगी मामले में दिल्ली से पकड़ा दूसरा आरोपी

Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested from Delhi in case of fraud worth lakhs
मंडी। बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति से गिफ्ट के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी मामले में साइबर पुलिस मध्य जोन मंडी की टीम ने दूसरी गिरफ्तारी की है। अब पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहा था। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

नाइजीरियन मूल के व्यक्ति ने लड़की बनकर सोशल मीडिया के जरिये बिलासपुर जिले के व्यक्ति से संपर्क किया। दोस्ती होने के बाद शातिर ने व्यक्ति को विदेश से आने की बात कही। शातिर ने व्यक्ति को बताया कि वह अपने साथ पाउंड और गिफ्ट ला रहा था। बाद में उसने व्यक्ति को उसे गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी न भरने पर पकड़ लिया है। उसने कस्टम ड्यूटी के नाम पर व्यक्ति से 17 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मामला जब साइबर पुलिस थाना मंडी पहुंचा और जांच शुरू हुई तो लड़की के पीछे नाइजीरियन मूल का व्यक्ति निकला। इस नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को साइबर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा। चैट करने वाली लड़की की जगह नाइजीरियन मूल का व्यक्ति मिलने पर शिकायतकर्ता खुद दंग रह गया। अब पुलिस ने इसी मामले एक अन्य व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान आकाश यादव (21) गांव दुल्हर डाकघर गोनाय जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता मकान नंबर 5 राणाजी एनक्लेव नजदीक स्प्रिंगफिल्ड स्कूल नजफगढ़ दक्षिणी दिल्ली है। इस मामले में नाइजीरियन मूल का व्यक्ति मुख्य आरोपी है। आकाश यादव मामले में खाताधारक था और वह ठगी की धनराशि के लिए खाते मुहैया करवाता था। उसके खाते में भी ठगी की तीन लाख रुपये जमा हुए हैं। मामले में साइबर पुलिस की मुस्तैदी से 1.55 लाख रुपये रिफंड भी करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed