फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Search operation continues for fifth day in Rajban, two people still missing

Mandi News: राजबन में पांचवें दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग लापता

Mon, 05 Aug 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Search operation continues for fifth day in Rajban, two people still missing
चौहार घाटी के राजबन गांव में पहुंचे उपायुक्त अपूर्व देवगन सर्च आपरेशन को लेकर जानकारी लेते हुए।
दूसरी बार अधिकारियों के साथ राजबन गांव पहुंचे उपायुक्त अपूर्व देवगन
विज्ञापन

छह किलोमीटर लंबी तेरंग सड़क जल्द होगी बहाल : अपूर्व देवगन
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। राजबन हादसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन दूसरी बार राजबन पहुंचे और सर्च अभियान को लीड किया। यहां पर दो लोग अभी भी लापता हैं। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमोें के 100 से अधिक जवान दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने के लिए जुटे हुए हैं। इन जवानों के अनथक प्रयासों से भारी चट्टानों के बीच फंसे लापता लोगों को ढूंढा जा सका है। सर्च अभियान में स्निफर डॉग की मदद से लापता लोगों को ढूंढने में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन

लापता दो लोगों को हादसे वाले स्थल से लेकर साथ बहती खड्ड में भी ढूंढा जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू टीमों की ओर से खड्ड के किनारों पर भी खोज की जा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से भी खोज जारी है। खोज अभियान में मैनुअल टूल के साथ, ब्लास्टिंग, ड्रिलिंग, कटिंग करके भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग पहुंचने के लिए 6 किमी लंबी सड़क को बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं और भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। कहीं-कहीं तो सड़क पूरी तरह से खड्ड में तबदील हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाले दो पुलों को दुरुस्त कर दिया है और जल्द ही इस सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क बहाल होने पर भारी मशीनरी के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जाएगा, ताकि जल्दी से जल्दी दो लापता लोगों को भी ढूंढा जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 8 मृतकों के परिवारों को उनके खाते में 4-4 लाख रुपये की कुल 32 लाख रुपये की राशि डाल दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को राशन, गैस, ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

बता दें कि राजबन गांव में बादल फटने के बाद 10 लोग लापता हुए थे। हादसे के तुरंत पश्चात जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गया था। अब कुल आठ शव बरामद हुए हैं।

चौहार घाटी के राजबन गांव में पहुंचे उपायुक्त अपूर्व देवगन सर्च आपरेशन को लेकर जानकारी लेते हुए।

चौहार घाटी के राजबन गांव में पहुंचे उपायुक्त अपूर्व देवगन सर्च आपरेशन को लेकर जानकारी लेते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed