फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM will hoist the national flag in Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर में एसडीएम फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Tue, 20 Jan 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
SDM will hoist the national flag in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के जवाहर पार्क में गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम अमर नेगी ने उपमंडल के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस, पूर्व सैनिक, एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न टुकड़ियों की ओर से आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। छात्र-छात्राएं देशभक्ति एवं नशा मुक्ति विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण, बीडीओ सुंदरनगर नियोन शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विभागों के अधिकारी, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed