{"_id":"61f4254eeed1b75c275ac0ef","slug":"sdm-ritika-listened-to-the-problems-of-the-villagers-mandi-news-sml397928061","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम रितिका ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम रितिका ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
विज्ञापन
नसलोह पंचायत में कार्यों का निरीक्षण करती एसडीएम रितिका जिंदल।
- फोटो : Mandi
मंडी। एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने शहरी इलाके में विभिन्न मामलों को सुलझाने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आओ चलें गांव की ओर...मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को एसडीएम ने मैगल, तुंग, नसलोह और टांडू पंचायतों का दौरा किया।
उन्होंने सभी पंचायत घरों में पंचायत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को सही तरीके से ग्रास रूट पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात पंचायतों में छोटी टोली में पंचायत पदाधिकारियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएससी सेंटर, सेल्फ हेल्प ग्रुप के पदाधिकारियों और नसलोह गांव के प्रबुद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ समस्याओं का समाधान पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से स्थानीय पंचायतों के प्रधानों को कार्यालय में आकर करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों में आ रही समस्याओं, पंचायतों में लोगों को आ रही कठिनाइयों के बारे में पंचायतों के प्रतिनिधियों से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने युवक मंडलों, महिला मंडलों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना। एसडीएम रितिका जिंदल ने कहा कि वह अब रोजाना ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को समझ कर उनका समाधान करवा रही हैं। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान हो सकता है उनका मौकेे पर और जिनका समाधान तुरंत नहीं हो सकता उनका समाधान करवाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए जा रहे हैं।
000