फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM reached Chaira village and met the disaster affected people.

Mandi News: चैरा गांव पहुंचे एसडीएम, आपदा प्रभावितों से मिले

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Chaira village and met the disaster affected people.
करसोग (मंडी)। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और सड़क मार्ग बहाली में तेजी लाने के दृष्टिगत करसोग के एसडीएम गौरव महाजन ने शनिवार को परलोग पंचायत के चैरा गांव का दौरा किया। उन्होंने काओ-चैरा-परलोग सड़क मार्ग का निरीक्षण किया, जो प्राकृतिक आपदा के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लगभग एक किलोमीटर प्रभावित सड़क मार्ग का दौरा कर लोगों के दुख-दर्द को साझा किया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की अन्य समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम ने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया और कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से बहाली कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर पंचायत प्रधान गायत्री कपूर और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed