{"_id":"67af43058a35e6bb90077cb3","slug":"sdm-dharampur-visited-banal-panchayat-mandi-news-c-90-1-mnd1001-147947-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसडीएम धर्मपुर ने किया बनाल पंचायत का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसडीएम धर्मपुर ने किया बनाल पंचायत का दौरा
विज्ञापन
धर्मपुर के बनाल पंचायत में लोगों से मिलते एसडीएम जोगिंदर पटियाल।
धर्मपुर (मंडी)। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बनाल पंचायत में जमीन धंसने से घरों को पैदा हुए खतरे का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिस स्थान पर घरों में दरारें आई हैं, उसका भी निरीक्षण किया। अटारी लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है।
बनाल पंचायत में इससे जमीन धंस रही है। इसकी जद में छह से सात भवन आ गए हैं। भवनों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी का कार्य रुकवा दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की थी कि जद में आने वाले भवनों को जब तक सुरक्षित करने के लिए प्रबंध नहीं किया जाता है तब तक कार्य को बंद रखा जाए। कंपनी को मनमानी करने से भी रोका जाए। उधर, एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से भी बातचीत की और उन्हें आदेश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में जल्दी सुरक्षा दीवारें लगाकर ग्रामीणों के मकानों व जमीन को सुरक्षित किया जाए। संवाद