{"_id":"6a8de708bde69d746900ea24","slug":"scuffle-between-police-and-bjym-members-over-burning-of-cms-effigy-mandi-news-c-90-1-ssml1024-210467-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीएम का पुतला जलाने पर पुलिस और भाजयुमो में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीएम का पुतला जलाने पर पुलिस और भाजयुमो में धक्कामुक्की
विज्ञापन
तीसरा... मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजयुमो की ओर से सीएम का पुतला जलाने लेकर पुलिस व
नौकरियों के वादे पर प्रदेश सरकार को घेरा, युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
गुप चुप तरीके से लाया सीएम का पुतला, पुलिस ने पाली डालकर बुझाने का किया प्रयास
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंडी ने मंगलवार को रोजगार के मुद्दे पर मंडी शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पुतला फूंका।
दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त कार्यालय गेट के पास शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी और धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने पुतले में अचानक आग लगा दी। पुलिस जवानों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच खींचतान चलती रही। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में विफल रही है। जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार घोषणाओं तक सीमित रह गई। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं को स्थायी रोजगार नहीं मिला तो प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के पुतले जलाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला महामंत्री विशाल मंढोत्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पक्की नौकरी और 58 वर्ष तक रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन अब युवाओं को केवल अस्थायी रोजगार दिया जा रहा है।
पुलिस ने की थी पूरी तैयारी, बॉडी कैमरों से लैस थे जवान
पूर्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद को देखते हुए पुलिस ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। महिला और पुरुष क्यूआरटी के अलावा बॉडी कैमरों से लैस जवान तैनात किए गए थे। प्रदर्शन की वीडियोग्राफी के लिए कैमरा और ड्रोन भी लगाए गए थे। पुतला दहन से लेकर शहर में निकाली गई रैली तक पुलिस हर गतिविधि को रिकॉर्ड करती रही।