फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Schoolgirls triumph in Kabaddi and Kho-Kho.

Mandi News: कबड्डी-खो-खो में शाला स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी

Thu, 17 Sep 2026 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirls triumph in Kabaddi and Kho-Kho.
चच्योट-2 जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चच्योट-2 जोन की अंडर-14 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धन्यारा में आयोजित प्रतियोगिता में शाला स्कूल की छात्राओं ने कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन और वॉलीबाल में छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। एकल गान में भी दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि समूह गान और भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर छात्राओं ने ओवरऑल ट्रॉफी में भी अपना नाम दर्ज कराया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में शारीरिक शिक्षा अध्यापक का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त है। इसके बावजूद छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की आठ छात्राओं का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने सफलता का श्रेय प्रयोगशाला सहायक शिव सिंह और अन्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed