फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School student made stove for food stalls, more dishes will be cooked with less fuel

Mandi News: स्कूल के छात्र ने फूड स्टॉल्स के लिए बनाया चूल्हा, कम ईंधन में पकेंगे ज्यादा पकवान

Thu, 24 Oct 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
School student made stove for food stalls, more dishes will be cooked with less fuel
नगवाईं स्कूल के छात्र अर्जुन की ओर से बनाया गया वेडर इनोवेटिव पैराडाइज मॉडल। संवाद
नगवाईं स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र अर्जुन ने बनाया मॉडल, ''वेडर इनोवेटिव पैराडाइज'' दिया नाम
विज्ञापन

बाल स्कूल मंडी में हुई चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रदर्शित किया मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगवाईं के 11वीं कक्षा के छात्र अर्जुन ने फूड स्टॉल्स के लिए चूल्हे का एक ऐसा मॉडल बनाया है, जो कम ईंधन में ज्यादा पकवान पकाएगा और इसके एक बार के इस्तेमाल से कई कार्य किए जा सकेंगे।
अर्जुन ने अपने इस मॉडल को ''वेडर इनोवेटिव पैराडाइज'' नाम दिया है। इस मॉडल को बनाने में 11वीं कक्षा की आरुषि और 12वीं कक्षा की रीतिका ने भी अपना सहयोग दिया है। बाल स्कूल मंडी में हुए एक दिवसीय खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अर्जुन ने अपने मॉडल को प्रदर्शित किया। अर्जुन ने बताया कि चूल्हे वाले चैंबर के साथ तांबे की तारों को जोड़ा है।
विज्ञापन

तांबा आग के संपर्क में आने के बाद ज्यादा उष्मा पैदा करता है। इसमे आसपास लगे और चैंबर भी गर्म हो जाएंगे। चूल्हे के साथ बने चैंबर में रेत डालकर खाद्य पदार्थों की भुनाई की जा सकती है। इस मॉडल में ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए कॉपर बॉक्स भी तैयार किया है। पानी को गर्म करने के लिए अर्जुन ने चूल्हे के चैंबर से 2 तांबे की पाइपों की पानी और स्टीम चैंबर में सप्लाई दी गई है। इससे पानी वाले चैंबर में गर्म पानी मिल जाएगा और स्टीम वाले चैंबर में स्टीम से बनने वाली चीजें बना सकते हैं। साथ ही ऑयल चैंबर में तेल डालकर कुछ भी चीज फ्राई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगवाईं स्कूल के नॉन मेडिकल टीजीटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन की ओर से तैयार किए गए इस मॉडल से स्ट्रीट वेंडर ईंधन की कम खपत से ज्यादा कार्य कर सकते हैं। वहीं, एक साथ कई चीजें भी तैयार कर सकते हैं। इससे उनके समय, ईंधन और पैसों की भी बचत होगी।

नगवाईं स्कूल के छात्र अर्जुन की ओर से बनाया गया वेडर इनोवेटिव पैराडाइज मॉडल। संवाद

नगवाईं स्कूल के छात्र अर्जुन की ओर से बनाया गया वेडर इनोवेटिव पैराडाइज मॉडल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed