फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School girl fainted while waiting for doctor in OPD

Mandi News: ओपीडी में डॉक्टर की राह देखते स्कूली छात्रा बेहोश

Thu, 21 Aug 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
School girl fainted while waiting for doctor in OPD
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की आपात वार्ड में दर्द से कराहती छात्रा। -स्रोत : जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की ओपीडी में बुधवार को अव्यवस्था चरम पर रही। चिकित्सक का इंतजार करती एक स्कूली छात्रा बेसुध हो गई, वहीं गर्भवती महिलाओं को भी बिना उपचार लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पहलून निवासी प्रियंका पेट दर्द से कराहती रही, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से उसे इलाज नहीं मिल सका। पिता कुशल कुमार अस्पताल की बदइंतजामी देखकर हैरान रह गए। इसी दौरान दसवीं कक्षा की छात्रा सुहाना भी उल्टी और चक्कर की शिकायत लेकर मां संग पहुंची, लेकिन ओपीडी में डॉक्टर न मिलने से वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उपमंडलीय अस्पताल की सभी मुख्य ओपीडी बुधवार को बंद रहीं। आपातकालीन सेवाओं में केवल एक डॉक्टर तैनात था। हालात यह रहे कि वार्ड में दाखिल मरीज भी उपचार के इंतजार में तड़पते रहे। 19 चिकित्सकों की स्वीकृति वाले अस्पताल में केवल एक चिकित्सक मौजूद होना मरीजों की पीड़ा बढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आपात सेवाओं में पहुंचे सभी मरीजों को उपचार दिया गया। लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी के चलते ओपीडी सेवाओं में चुनौती बनी हुई है। -डॉ. अंकित, कार्यवाहक एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर अस्पताल की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। मरीजों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। -डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed