{"_id":"688a2304a231f4588f2dc2268751da54","slug":"school-anual-function-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन और रेखा चुने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन और रेखा चुने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सूबेदार खेमचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई गलू में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश जसवाल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जमा दो कक्षा के जीवन लाल और रेखा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में हमें अनुशासन की तलाश है पर कव्वाली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल के प्रधानाचार्य मस्त राम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले गणमान्य व्यक्तिओं का आभार भी जताया। मुख्य अतिथि प्रकाश जसवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों संजय, अनामिका, घनश्याम, राजेंद्र, राकेश, भारती, कुसुम, मधु, रक्षा, पूजा, रेणु, सुमन, जीवन लाल, अमन, शिवम, शीला, अक्षय, आशा, प्रोमिला, ज्योति, सपना, हंसराज, अभिमन्यु, रोहित, अभिनंदन, धनंजय, नेहा, सुमन, नीरज, कविता, राकेश, प्रवीण, सुनीता, लक्ष्मी, योगेश, गगन, ललित, मनीष, पवन, भारती, निशा, शिल्पा, स्नेहा, विपाशा, पल्लवी, प्रियंका, मधु, तेजराम, रूप चंद, किशोरी लाल, बलबीर सिंह, केशव राम, ठाकुर सिंह, बलबीर, दिनेश, रविचंद, लेखराज, नारायण सिंह, भीम सिंह, अनिता, अनामिका, कृष्णा, भारती, मधु, मधुबाला, भानुप्रिया, रेखा, ओमप्रकाश, सुमन, मधु, पूजा, यामिनी, दीक्षित, मुकेश, योगेंद्र, रक्षा, भारती, मुकेश, रोहित, भूवनेश्वर, नवनीत, मधु, आंचल, दीपक, दीक्षित, पवन, नीरज, परमजीत, प्रोमिला, शिवानी, योगेंद्र, अनामिका, दिया, वर्षा, भारती, सुमन, दीक्षा, रेणु, सुमन, शिल्पा, चमन, प्रवीण, शिल्पा, नेहा, नीरज, रेखा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधान अच्छरी देवी, उप प्रधान नरेश कुमार, बीईओ बीरबल कटोच, शहीद खेम चंद की पत्नी प्रोमिला देवी, मुख्य सलाहकार कर्म सिंह, वार्ड पंच जीवन लाल, बिंदू देवी, यादविंद्र और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य जितेंद्र शर्मा, रूप चंद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन