{"_id":"66af68abb917437b2f0e776e","slug":"satsang-of-vishwa-jagriti-mission-in-gagal-dham-ashram-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132512-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुबह शाम भजन कर ले... से गूंजा गागल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुबह शाम भजन कर ले... से गूंजा गागल
Mon, 05 Aug 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी। गागल धाम आश्रम में विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और सत्संग में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
सत्संग में डॉ. प्रवीण कपिल ने ‘मेरे जीवन की जुड़ गई डोर गुरु जी तेरे चरणों में’ और ‘ओम नमो शिवाय’ जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दलीप सैनी ने ‘सुबह शाम भजन कर ले मुक्ति का जतन कर ले’ और अन्य भजनों से श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी भजनों के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में जान गंवा चुके लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही, महाराज की पुत्री योगगुरु डॉ. अर्चिका दीदी के जन्मदिन पर बधाई गीत गाए गए और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। सत्संग के अंत में ओम का उच्चारण कर स्वाध्याय किया गया और प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश कैथ, केआर सैनी, विवेक कंवर, बिमला ठाकुर, निर्मला सैनी सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।