फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat soldier Sukhdev dies of heart attack in Leh

Mandi News: सरकाघाट के जवान सुखदेव का हृदयाघात से लेह में निधन

Tue, 05 Nov 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sarkaghat soldier Sukhdev dies of heart attack in Leh
सरकाघाट के जमसाई गांव के हवलदार सुखदेव सिंह को सलामी देते सैनिक। संवाद
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के वीर सपूत हवलदार सुखदेव सिंह का देश की सीमाओं की रक्षा के लिए लेह (केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख) क्षेत्र में सेवा देते हुए हृदयाघात से निधन हो गया। शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। जमसाई गांव के जांबाज सुखदेव आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट में 24 वर्ष से सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन

उनके आकस्मिक निधन से सरकाघाट क्षेत्र में शोक की लहर है। हवलदार सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव जमसाई में किया गया। इसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार सरकाघाट मुनीश कुमार मौजूद रहे। यूनिट की ओर से आए सैनिकों ने भी उन्हें अंतिम सलामी दी। लोगों ने एकत्रित होकर अपने इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार दिवंगत सुखदेव सिंह अपने पीछे पत्नी अनिता देवी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि हृदयाघात से सुखदेव सिंह का निधन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed