फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraj Zilla Parishad: BJP supported candidates won all four seats

सराज जिप : चारों सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते

Tue, 02 Jun 2026 04:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Saraj Zilla Parishad: BJP supported candidates won all four seats
बागियों ने वोट बंटवारे ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी जिला परिषद के चारों वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। रविवार देर रात घोषित परिणामों में भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा जमाया जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों और बागियों के बीच वोटों के बंटवारे का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा।

वार्ड-13 ब्रयोगी से भाजपा समर्थित रोहित कुमार ने 8772 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुण को 6126 मत मिले। नरेंद्र कुमार को 1363 और परस राम को 1066 मत प्राप्त हुए। महिला आरक्षित वार्ड-9 थाची से भाजपा समर्थित वोदी देवी ने 13224 मत हासिल कर सराज क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हिमानी चौहान को 2915, ओमी देवी को 2876 और आशा देवी को 2503 मत मिले। वार्ड-12 रोड़ से भाजपा समर्थित शिव चंद 9644 मत प्राप्त कर विजयी रहे। गोपाल सिंह को 2696, लीलाराम को 2123 जबकि चंद्रमणि को 1421 मत मिले। वार्ड-11 मझोठी से भाजपा समर्थित इंद्र देव ने 9411 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र कुमार को 5734 मत मिले, जबकि महेंद्र कुमार को 1636 मत प्राप्त हुए। चारों सीटों पर जीत के बाद सराज क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed