फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraj Talent and Tourism Festival starts in Janjehli

Mandi News: जंजैहली में सराज टेलेंट एवं टूरिज्म फेस्टिवल शुरू

Sat, 14 Sep 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 14 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Saraj Talent and Tourism Festival starts in Janjehli
थुनाग (मंडी)। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को तीन दिवसीय सराज टेलेंट एवं टूरिज्म फैस्टिवल चौलूथाच जंजैहली का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला स्तरीय नलवाड़ मेला लंबाथाच का समापन भी किया और क्लब महेंद्रा होटल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा एचडीएफसी बैंक और क्लब महेंद्रा के सहयोग से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फैस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सराज विधानसभा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पॉलिसी बनाने की घोषणा की। उन्होंने फैस्टिवल के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने का भी आश्वासन दिया। यह फेस्टिवल सिविक सेंस सोसायटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने और सराज विधानसभा के टेलेंट को उभारने का है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सनारली से शंकरदेहरा रायगढ़ सड़क का निर्माण 13 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। इसका मेटलिंग और टारिंग का कार्य बरसात के बाद शुरू किया जाएगा। अगले वर्ष जून तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 71 करोड़ की लागत से जंजैहली में संयुक्त कार्यालय भवन, ग्रामीण आजीविका केंद्र बजेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग और गड़ागुशैणी का निर्माण जून 2025 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग अब सड़कों के निर्माण के लिए भूमि के गिफ्ट डीड को अनिवार्य करेगा, ताकि भविष्य में भूमि मालिकों द्वारा मुआवजे के लिए कोर्ट जाने की स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित कलथैइक, बीडीओ सराज जंजैहली, डीएसपी, लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी, उपमंडल स्तर के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, महिला मंडल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed