{"_id":"c7f18c58f7dde2e2d62c08df2fc473c6","slug":"sanskrit-training-centre-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना बाजार में संस्कृत शिक्षण केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना बाजार में संस्कृत शिक्षण केंद्र का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला/सुंदरनगर(मंडी)।
Updated Sun, 17 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर शहर के पुराना बाजार स्थित सनातन धर्म सभा में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र खोला गया। इस शिक्षण केंद्र का शुभारंभ प्रांत संयोजक डॉ. भक्तवत्सल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
केंद्र संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि इस संस्कृत शिक्षण केंद्र में 13 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति संस्कृत शिक्षा ग्रहण कर सकता है। केंद्र में बड़ी सरलता से संस्कृत शिक्षिका बंती देवी संस्कृत का प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिस तरह से देश में विदेशी भाषाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है और स्कूलों में मातृभाषा संस्कृत को विकल्प विषय के रूप में रखा जा रहा है। यह संस्कृत का अपमान है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन