{"_id":"6b9bc6925766d5a554997f0dbbf0c30f","slug":"sansad-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जोगिंद्रनगर में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जोगिंद्रनगर में सुनीं लोगों की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा शनिवार को जोगिंद्रनगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों से मिले व उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर विकास कार्य पंचायतों के माध्यम से ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाएं भी वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत जोगिंद्रनगर की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष वार्ड दो गरोड़ू से विजयी आजाद उम्मीदवार संतोष कुमारी अपने समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सांसद रामस्वरूप शर्मा से मिले तथा वार्ड की समस्याओं से सांसद को अवगत करवाया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि नगर पंचायत जोगिंद्रनगर की जनता की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। नगर पंचायत की समस्याओं का समाधान तभी संभव होगा जब हम एकजुटता से कार्य करेंगे। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत जोगिंद्रनगर के समान विकास के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी पूरा सहयोग देंगे व नगर पंचायत की समस्याओं को जल्दी ही सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन