फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanitary vending machine and incinerator out of order on Jogindernagar bus stand

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर सेनेटरी वेंडिंग मशीनें खराब

Mon, 05 Dec 2022 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sanitary vending machine and incinerator out of order on Jogindernagar bus stand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर बस अड्डे के महिलाओं के शौचालय में स्थापित सेनेटरी पैड की मशीनें खराब होने से महिलाओं को सेनेटरी पैड की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाजार से मंहगे दामों पर पैड खरीदने को मजबूर महिलाओं को इसके निष्पादन को लेकर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
इनसिनरेटर मशीन भी खराब हो चुकी है। ऐसे में इस्तेमाल पैड भी इधर-उधर फेंकने पड़ रहे हैं। इससे सार्वजनिक स्थानों में संक्रमण फैलने की आशंका है। इनसिनरेटर में पैड को डालते ही उसकी राख बन जाती है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका नहीं रहती। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे बस अड्डे में रोजाना सैकड़ों महिलाएं सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन

इन्हें सेनेटरी पैड की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस अड्डा प्राधिकरण ने महिलाओं के शौचालय में सेनेटरी पैड मुहैया करवाने के लिए निजी ठेकेदार को जिम्मेवारी सौंपी है लेकिन अरसे से मशीनों की मरम्मत न होने से महिलाओं को पैड की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले महिलाओं को पांच रुपये का सिक्का डालते ही पैड मिलता था। सार्वजनिक शौचालय को इस्तेमाल में लाने वाली महिलाओं ने बस अड्डा प्राधिकरण से खराब पड़ी मशीनों को ठीक करवाने की मांग की है ताकि उन्हें सस्ते दामों पर पैड की सुविधा का लाभ मिल सके।
वहीं शौचालय में तैनात सफाई कर्मी का कहना है कि महिलाओं को मांग के अनुसार सेनेटरी पैड दिए जा रहे हैं। खराब मशीनों को ठीक करवाने के लिए ठेकेदार को बताया जा रहा है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन कुलदीप सिंह ने बताया कि जोगिंद्रनगर बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और सेनेटरी पैड की सुविधा के साथ उसके निष्पादन की जिम्मेवारी निजी ठेकेदार को सौंप रखी है। पैड वेंडिंग और इनसिनरेटर मशीनों के खराब होने की जानकारी मिली है। इसे ठीक करवाने के लिए ठेकेदार को उचित निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed