फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanitary pads will be available for five rupees at Jogindernagar bus stand

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस अड्डे में अब पांच रूपये में महिलाओं को मिलेगा सैनेटरी पैड

Wed, 04 Jan 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sanitary pads will be available for five rupees at Jogindernagar bus stand
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में लगाई गई सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन। संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अब महिलाओं को जोगिंद्रनगर बस अड्डे में महज पांच रुपये में सेनेटरी पैड मिलेगा। इसके लिए सार्वजनिक शौचालय में वेंडिंग मशीनें लगा दी दी है।
विज्ञापन

लंबे अरसे से सेनेटरी पैड की मशीनें खराब होने से महिलाओं को असुविधा हो रही थी। अमर उजाला ने 6 दिसंबर के अंक में इस मामले को प्राथमिकता से उठाया था। अब बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालय में नई वेंडिंग मशीनें स्थापित होने के बाद महिलाओं को महज पांच रुपये में सेनेटरी पैड मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे में महिलाओं को बाजार से मंहगे दाम पर पैड खरीदने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। बस अड्डा प्राधिकरण ने महिलाओं के शौचालय में सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने के लिए निजी ठेकेदार को जिम्मेवारी सौंपी थी। लंबे अरसे से मशीनों की मरम्मत न होने से महिलाओं को पैड नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि जोगिंद्रनगर बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड की नई मशीनें स्थापित कर दी है। खराब पड़े इंसीनिरेटर को भी ठीक करवा दिया है। इसमें इस्तेमाल में लाए पैड का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed