{"_id":"6693b6dca615d4f9d90f40af","slug":"sangeet-sadan-artists-created-a-stir-in-delhi-with-folk-dance-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130906-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संगीत सदन के कलाकारों ने लोक नृत्य से दिल्ली में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संगीत सदन के कलाकारों ने लोक नृत्य से दिल्ली में मचाया धमाल
Mon, 15 Jul 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान संगीत सदन मंडी के कलाकार और प्रशिक्षक। -स्रोत: संस्थान
मंडी। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सौजन्य से इंडिया इंटरनेशल सेंटर दिल्ली में लोक संगीत और नृत्य पर आयोजित एक कार्यक्रम में संगीत सदन मंडी के कलाकारों ने हिमाचल संस्कृति की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कर्ण सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने हिमाचल संगीत की सराहना करते हुए संगीत सदन के कलाकारों को शुभकामनाएं भी दीं।
संगीत सदन मंडी के निर्देशक उमेश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में सदन के कलाकारों ने मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला के लोकगीत, कांगड़ा का झमाकड़ा एवं मंडी सदर के नागरीय नृत्य पर प्रस्तुतियां दी। जिन्हें ऑडिटोरियम में विराजमान सभी दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों ने बारामासा, कुंजू चंचलो, देवकु जिंदू की कथा, भयागड़ा आदि की प्रस्तुतियां दीं।
वहीं, कांगड़ा का झमाकड़ा और मंडी का नागरीय नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किया। कलाकारों में सर्वज्ञ शर्मा, शब्बू, आकाश ठाकुर, उर्मिला सोनी, जगजीत सिंह, ईशा और नृत्य में लविशा, भारती, अंजली, श्रेया, सलोनी, नीरजा ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी। वहीं संगीत निर्देशक उमेश भारद्वाज ने संगीत, ढोलक पर वंश और बांसुरी पर हरि ने काम किया।