फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sandhole and kothuwan's school anuual function

संधोल, कोठुवां स्कूलों के मेधावी नवाजे

Sat, 21 Dec 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
sandhole and kothuwan's school anuual function
संधोल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Mandi
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल और कोठुवां में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाए गए। समारोह की अध्यक्षता आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। स्कूल प्रबंधन समितियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्कूल परिसर में बने वोकेशनल भवन का उद्घाटन किया। संधोल स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गुलेरिया ने दोनों स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस पर मुख्यातिथि ने 10 हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संधोल स्कूल परिसर में अटल प्रयोगशाला मिशन के सहयोग से 20 लाख रुपये से अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्कूलों की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें दीपिका, रितिका, प्रिया, अंजली, विकास कुमार, राहुल, साक्षी, प्रियंका, दिव्या, अंजलि, बैलेंसी, मुस्कान, सिमरन, अकांक्षा, पायल, सौरभ, सृजना, साहिल, सिमरन, साहिल, रिया सहित अन्य मेधावी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed