{"_id":"690648820dfda312990ad042","slug":"sandhol-colleges-volleyball-team-became-champions-for-the-second-consecutive-time-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174842-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संधोल कॉलेज की वॉलीबाल टीम लगातार दूसरी बार बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संधोल कॉलेज की वॉलीबाल टीम लगातार दूसरी बार बनीं चैंपियन
Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय संधोल की वॉलीबाल टीम अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। सीमित सुविधाओं और कम छात्र संख्या के बीच भी कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
बीते कुछ समय से संधोल कॉलेज को बंद करने को लेकर चर्चाएं एवं प्रस्ताव चल रहे थे, जिसमें छात्र संख्या कम होने का तर्क दिया जा रहा था। मगर इस चैंपियनशिप ने साबित कर दिया है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल संख्या नहीं, बल्कि गुणवत्ता, प्रतिभा और समर्पण है।
इस वर्ष राजकीय कॉलेज हरिपुर मनाली में आयोजित इस इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच संधोल टीम ने फाइनल में राजकीय कॉलेज मंडी को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य नरेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी छात्रों ने अपनी क्षमता साबित की है। यह जीत संधोल कॉलेज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।