फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Samples of paan masala, barfi, and milk cake fail tests.

Mandi News: पान मसाला, बर्फी और मिल्क केक के सैंपल फेल

Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Samples of paan masala, barfi, and milk cake fail tests.
पान मसाला जांच रिपोर्ट में बताया असुरक्षित
विज्ञापन

सुंदरनगर और सरकाघाट से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सुंदरनगर और सरकाघाट से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। सुंदरनगर का पान मसाला मिस ब्रांडेड, सब-स्टैंडर्ड और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया, जबकि सरकाघाट की बर्फी और मिल्क केक के नमूने सब-स्टैंडर्ड निकले। विभाग ने संबंधित कारोबारियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
मई में लिए गए इन नमूनों की लैब रिपोर्ट में पान मसाला में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला। साथ ही उस पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और पोषण संबंधी जानकारी भी अंकित नहीं थी। वहीं, बर्फी और मिल्क केक के नमूनों में दूध की वसा (मिल्क फैट) नहीं मिली और अन्य प्रकार की वसा पाए जाने के कारण दोनों को सब-स्टैंडर्ड घोषित किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि संबंधित कारोबारियों को तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला न्यायालय भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed