फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Samples of liquor seized from the accused in poisonous liquor case should be sent for investigation

Mandi News: जहरीली शराब मामले के आरोपी से पकड़ी शराब के सैंपल जांच को भेजे

Mon, 05 Aug 2024 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Samples of liquor seized from the accused in poisonous liquor case should be sent for investigation
मंडी। बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में आरोपी रहे व्यक्ति के कब्जे से मिली शराब खेप के सैंपल जांच के लिए लैब को भेज दिए हैं। अब लैब रिपोर्ट आने पर साफ होगा कि खराब नकली है या असली। इसी के साथ शराब की लेवल को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई है। अब पुलिस हाईकोर्ट में जहरीली शराब कांड में आरोपी की जमानत रद्द करने का आग्रह करेगी। इस मामले से जुड़े तथ्य भी पेश किए जाएंगे। फिलहाल सभी चीजों को वेरिफाई करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार शाम को बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में आरोपी रहे नरेंद्र उर्फ कालू के निर्माणाधीन मकान से सात पेटी शराब बरामद हुई थी। इसमें छह पेटी वीआरवी संतरा शराब थी। वीआरवी संतरा के नाम से ही नकली शराब कांड में नरेंद्र पहले आरोपी रह चुका है। इसी का पता चलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है और सभी चीजों को गहनता से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की तरह नकली शराब का खेल शुरू होने की आशंका पर सतर्क हुई पुलिस पकड़ी गई शराब की जांच करवा रही है। बता दें कि वर्ष 2022 में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जांच पड़ताल में सामने आया था कि शातिर नकली शराब बनाकर बेच रहे थे। जोकि जहरीली थी।
उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed