फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Salt refinery will soon be set up in Magal of Mandi district, Hindustan Salt Limited will do the digging

हिमाचल: मंडी जिले के मैगल में जल्द नमक की रिफाइनरी लगेगी, हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड करेगी खोदाई

Tue, 26 Aug 2025 04:03 PM IST
Krishan Singh सुरेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
सुरेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Aug 2025 04:03 PM IST
सार

लोग बहुत जल्द चट्टानी नमक का स्वाद चखेंगे। लोगों के सामने अब कचरे से भरे समंदर के पानी से तैयार होने वाले साधारण नमक का विकल्प होगा। 

विज्ञापन
Salt refinery will soon be set up in Magal of Mandi district, Hindustan Salt Limited will do the digging
मंडी जिले के मैगल में जल्द नमक की रिफाइनरी लगेगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों के लोग बहुत जल्द चट्टानी नमक का स्वाद चखेंगे। लोगों के सामने अब कचरे से भरे समंदर के पानी से तैयार होने वाले साधारण नमक का विकल्प होगा। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मैगल में नमक तैयार करने की रिफाइनरी लगाई जाएगी। हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड ने इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन को रिफाइनरी का प्लान मंजूरी के लिए भेज दिया है। साठ से नब्बे दिनों के अंदर प्लान को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इसके बाद यहां पर पहाड़ों के चट्टानी नमक को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देश में केवल मात्र मंडी जिले के ट्रंग, मैगल और गुम्मा की पहाड़ियों में ही यह संपदा उपलब्ध है। इन पहाड़ियों में करीब 116 मिलियन टन नमक का भंडार मौजूद है। नमक को रिफाइनरी में खाने योग्य बनाया जाएगा। यह नमक पूरी तरह प्राकृतिक और शुद्ध होगा। ट्रंग और गुम्मा की नमक खदान में 1963 में पारंपरिक रूप से चट्टानी नमक का उत्पादन शुरू हुआ था। साल 2011 में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से गैर वन स्वीकृति व रायल्टी जमा न करवाने से यहां उत्पादन बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साल 2016 में तत्कालीन सांसद दिवंगत राम स्वरूप शर्मा ने तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर खदान का दोबारा शुभारंभ करवाया था। नमक निकालने के लिए करीब 35 मीटर लंबी टनल भी बनाई गई थी लेकिन इसके बाद खाने योग्य नमक का उत्पादन शुरू नहीं हो पाया। मैगल में तैयार होने वाले चट्टानी नमक को हर रोज खाने में उपयोग कर इस्तेमाल किया जाएगा। वर्तमान में लोग भोजन में मिला कर जिस नमक का उपयोग करते हैं वह समंदर के पानी को विभिन्न प्रक्रियाओं से तैयार किया जाता है। पाकिस्तान से आयात होने वाला सेंधा नमक इससे अलग है।

विज्ञापन

मैगल में चट्टानी नमक को तैयार करने के लिए रिफाइनरी लगाई जाएगी। इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन को प्लान बना कर मंजूरी के लिए भेज दिया है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी।- प्रेम रंजन सिंह, चीफ मैनेजर, हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed